होम latest News एयरपोर्ट पर दिखा सलमान खान का स्वैग

एयरपोर्ट पर दिखा सलमान खान का स्वैग

0

भाईजान सलमान खान जहां भी जाते हैं उनसे मिलने के लिए उनके फैंस इकट्ठे हो जाते हैं. सलमान खान का स्टाइल ही ऐसा है कि हर कोई उनसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है. सलमान खान अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं. फिर वो चाहे कहीं भी मिल जाएं. सलमान हाल ही में मुंबई वापस आए हैं और एयरपोर्ट पर अलग स्टाइल में नजर आए. सलमान का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सलमान ने अपने फैंस से एयरपोर्ट पर मुलाकात भी की और उनसे हाथ भी मिलाया. सलमान खान बीते कुछ समय से दुबई में थे. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में वो अपने भाई सोहेल खान की टीम का सपोर्ट करने के लिए गए हुए थे. सलमान अब इंडिया वापस लौट आए हैं. एयरपोर्ट पर उनका स्वीट जेस्चर फैंस को पसंद आ रहा है.

बच्चों से मिले सलमान खान
सलमान खान का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं. वहां कुछ बच्चे उनसे मिलने की कोशिश करते हैं. सलमान उन्हें देखकर मुस्कुराते हैं और उनसे हाथ भी मिलाते हैं. सलमान से मिलकर वीडियो में बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे हैं.

Google search engine


लुक हुआ वायरल
सलमान खान का एयरपोर्ट लुक कापी अलग है. उन्होंने डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ऑलिव कलर की शर्ट पहनी हुई है. उसके साथ उन्होंने कैप लगाई हुई है. सलमान की कैप ही उनका पूरा लुक बदल रही है.

लोगों ने किए कमेंट
सलमान खान के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा-बड़े दिल वाला सल्लू. वहीं दूसरे ने लिखा- सल्लू भाई तो सच में ही सबका भाईजान है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे. ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सलमान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं.

Google search engine


पिछला लेखकौन हैं गगनयान मिशन के तहत स्पेस में जाने वाले 4 एस्ट्रोनॉट्स?
अगला लेखलंदन से पापा-बेटी की फोटो वायरल