होम latest News Haryana में इंडिया गठबंधन टूटा, आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों...

Haryana में इंडिया गठबंधन टूटा, आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

0

हरियाणा में इंडिया गठबंधन टूट चुका है

हरियाणा में इस साल होने वाल विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो हरियाणा में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी ने यह ऐलान किया।

मीडियो को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आज हम बड़ी घोषणा करने जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के लोगों ने हमसे पूछा कि आप हरियाणा में क्यों नहीं आते। हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।

Google search engine

Haryana में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के लोग हमसे पूछते हैं कि आप हरियाणा क्यों नहीं आते? हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को मौका दे कर देख लिया, लेकिन किसी ने हरियाणा के लोगों के साथ न्याय नहीं किया. पंजाब दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती. कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं. कुछ को पंजाब के काम पता हैं. जैसे ऐतिहासिक काम दिल्ली और पंजाब में हुए हैं. ऐसी ही काम हरियाणा में करेंगे ।

Punjab के सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब के सीएम ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है. जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए, तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने. हमारी 2 राज्यों में सरकार है. गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं. अब हरियाणा विधानसभा चुनाव आ रहे हैं. जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे. केजरीवाल भी हरियाणा से हैं ।

BJP पर साधा निशाना

 बीजेपी पर निशाना साधते हुए पंजाब के सीएम ने कहा “पीएम मोदी कहते हैं कि 10 साल भाजपा की डबल इंजन की सरकार है.‌ 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया? हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है. सड़कों पर लाठियां चल रही हैं. किसानों को रौंदा गया. हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निपथ योजना लेकर आ रहे हो? 4 साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो? अग्निपथ योजना वापस होनी चाहिए. किसानों और बेरोजगारी का मुद्दा हरियाणा में बहुत बड़ा है। “

पंजाब के सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया. बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी. कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ. शिक्षा व्यवस्था बेहतर की. अब हम हरियाणा में हरियाणा का हाल बदलेंगे. उन्होंने अब लाएंगे केजरीवाल का नारा दिया।

Haryana में टूटा इंडिया गठबंधन

बता दें कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ा था. हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 9-1 का बंटवारा हुआ था. आम आदमी के हिस्से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट आई थी. जिस पर आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा. अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

Google search engine

पिछला लेखनीट विवाद: SC ने बिहार पुलिस से मांगी रिपोर्ट, NTA को सेंटर वाइज परिणाम अपलोड करने का निर्देश
अगला लेखPunjab News: पंजाब के CM मान का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, दिवाली से पहले इस जिले को मिलेगा तोहफा