होम latest News Ludhiana में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों में मारी तीन...

Ludhiana में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों में मारी तीन गोलियां

0

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता तरलोचन सिंह की हत्या कर दी गई है।

देशभर में चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। क्योंकि बीते दिन लुधियाना के खन्ना जिले के इकोलाहा गांव में पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी (60 वर्ष) की हत्या कर दी गई। खेतों से घर लौटते समय उन्हें बीच सड़क गोलियां मारी गई। बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया।
तरलोचन सिंह ग्रामीणों को खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने अपने बयानों में चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की संभावना जताई है, क्योंकि वे सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
तरलोचन सिंह ने तेज कर दी थी चुनावी सरगर्मियां
मृतक तरलोचन के बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी ने पुलिस को बताया कि तरलोचन सिंह पिछला सरपंच चुनाव हार गए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और सदस्यता ग्रहण करते ही उन्हें किसान विंग का पद मिला गया था। पार्टी में उनके कद से विरोधियों को झटका लगा।
वहीं तरलोचन सिंह अगला सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और इसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी थी। वे आए दिन घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे थे।
अपने समर्थक जुटा रहे थे, इस वजह से भी उनके विरोधियों में हलचल मची हुई थी। इसलिए उनकी हत्या की गई। रंजिश में ही तरलोचन सिंह को मारा गया है।
पुलिस विभाग के आला अधिकारी गांव में पहुंचे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AAP नेता की हत्या होने से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मर्डर की जानकारी मिलते ही SP इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल, DSP खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी, CIA स्टॉफ इंचार्ज अमनदीप सिंह इकोलाहा गांव पहुंचे।
मामले की जांच पड़ताल करने और परिजनों-ग्रामीणों ने पूछताछ करने के बाद SP ने बयान दिया कि अभी केस की जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे गांव में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Google search engine


पिछला लेखPunjab की मान सरकार ने केंद्र से की कर्ज सीमा बढ़ाने की मांग; लिखा पत्र, कही बड़ी बात
अगला लेखiPhone 16 का इंतजार हुआ खत्म, भारत में नए iPhonesके सभी Variants की ये होगी कीमत