होम latest News नम आंखें, चेहरे पर मायूसी, देर रात पिता के घर से निकलीं...

नम आंखें, चेहरे पर मायूसी, देर रात पिता के घर से निकलीं Malaika Arora, Arjun Kapoor बने सहारा

0

Malaika Arora के पिता Anil Mehta ने बीते दिन यानी गुरुवार को आत्महत्या कर ली।

मलाइका अरोड़ा के लिए बीता दिन जिंदगी की सबसे बड़ी मायूसी लेकर आया। एक्ट्रेस मुंबई से बाहर थी और इसी बीच उनके परिवार में ऐसा हादसा हुआ, जिसकी उन्हें भनक भी नहीं थी।
एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता (सौतेले पिता) ने 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह 9 बजे का ये मामला बताया जा रहा है। ये खबर आग की तरह फैल गई और हर ओर ये चर्चा होने लगी कि आखिरी मलाइका के पिता अनिल मेहता ने ऐसा क्यों किया? मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गई है।
मलाइका अरोड़ा इस घटना के दौरान शहर से बाहर थीं, जैसे ही उन्हें इसका पता चला वो सब काम-धाम छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस के लिए उनके परिवार वाले, करीबी दोस्त और अर्जुन कपूर सहारा बने।
कार्रवाई के दौरान घर पर ही मौजूद रहीं मलाइका
देर रात तक मलाइका अरोड़ा अपने पिता अनिल मेहता के घर पर ही थीं। पुलिस की कार्रवाई के बीच वो अपनी बहन अमृता अरोड़ा और मां जोयसी के साथ दिखीं। पुलिस ने सभी के बयानों को नोट किया।
सामने आया कि अनिल मेहता ने अपनी दोनों बेटियों को आत्महत्या से ठीक पहले फोन किया था। इतना ही नहीं अनिल ने कहा था कि वो अब थक चुके हैं।
अनिल की पत्नी ने भी बताया कि वो जब सुबह अपने पति को खोज रही थीं तो हॉल में उनकी चप्पल रखी दिखी लेकिन वो नहीं थे। वो बालकनी में पहुंचीं तो पता चला कि नीचे गार्ड चिल्ला रहा था।
उन्हें अहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि मलाइका के पिता को कोई बीमारी नहीं थी, सिर्फ उनके घुटने में दर्द की समस्या थी।
मलाइका के साथ दिखे ये लोग
अपने तमाम बयानों को दर्ज कराने के बाद मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा अपने पिता के घर से देर रात निकलीं। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा दोनों ही काफी हैरान परेशान और निराश नजर आईं। पिता के जाने का गम दोनों के चेहरे पर साफ दिख रहा था।
मायूसी और उदासी भरे चेहरों के साथ दोनों गाड़ियों में बैठकर रवाना हुईं। इस दौरान दोनों के साथ करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, टेरेंस लुइस, मलाइका का बेटा अरहान और अमृता के पति शकील लदाक नजर आए।
इसके अलावा अर्जुन कपूर भी साथ थे। वो सबसे आगे आए, रास्ता खाली कराया और मलाइका को गाड़ी में बैठाकर विदा किया। इस दौरान अर्जुन कपूर मलाइका को पूरा सपोर्ट करते दिखे।
Google search engine


पिछला लेखBangladesh में हिंदुओं के खिलाफ एक और फरमान, अजान के वक्त नहीं कर सकेंगे पूजा और कीर्तन
अगला लेखAmritsar: दरबार साहिब के पास दो बदमाशों ने कारोबारी से हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस