होम latest News मशहूर Kulhad Pizza Couple को लेकर आई एक और खबर , खड़ा...

मशहूर Kulhad Pizza Couple को लेकर आई एक और खबर , खड़ा हुआ बड़ा विवाद

0

मशहूर Kulhad Pizza Couple एक बार फिर  सुर्खियों में हैं।

विवादों में रहने वाला मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर  सुर्खियों में हैं।  दरअसल, देर रात कुछ युवकों ने अपशब्द और भद्दे कमेंट करके जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सहज अरोड़ा ने तुरंत मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी, जिस पर हंगामा हो गया।  सहज का कहना है कि जिस लड़के ने कमेंट किया  न मैं उसे जानता हूं और ना ही कभी देखा था।

Google search engine


PunjabKesari

2 महीने पहले घर पर हुआ था हमला 

करीब 2 माह पहले कुल्लड़ पिज्जा कपल की कार पर हमला हुआ था। कुछ अज्ञात हमलावरों ने दंपति की कार पर पथराव कर उसका शीशा तोड़ दिया था।

उस वक्त सहज अरोड़ा ने उक्त घटना की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी। सहज ने लाइव होकर कहा था कि अगर किसी को हमसे कोई दुश्मनी है तो समझ में आता है लेकिन क्या कार से कोई दुश्मनी थी?

बता दें कि पिछले  साल कुल्हड़ पिज्जा कपल का कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी बवाल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को भी पकड़ा था जो कपल के रेस्टोरेंट में काम करती थी।

कपल की वीडियो वायरल होने के बाद से वह काफी विवादों में रहे हैं। हालांकि पहले सहज ने कहा था कि उक्त वीडियो उनका नहीं है, लेकिन फिर सहज ने माना कि उक्त वीडियो उन्हीं का है और वह एक बड़ी गलती थी।

Google search engine


पिछला लेखPunjab में Transport Department की बड़ी कार्रवाई, 600 अवैध बसों के Permit किए रद्द
अगला लेखJalandhar: Kabaddi Player ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव