पंजाब में छठी से नौवीं तक के छात्रों के लिए डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत हर महीने 500 रुपये की छात्रवृत्ति पाने का मौका है।
पंजाब में छठवीं से नौवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए हर माह छात्रवृति पाने का बढ़ियां मौका है। डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत स्टूडेंट्स को हर माह छात्रवृति के रूप में पांच सौ रुपये दिए जाएंगे।
इस योजना में कक्षा छठवीं से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी छात्र छात्राएं योग्य होंगे। डाक विभाग की तरफ से इसके लिए मेधा परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को एक साल तक प्रतिमाह 500 रुपये छात्रवृति के रूप में दिए जाएंगे। जिससे बच्चों को अपनी पढ़ाई के दौरान आने वाली आर्थिक समस्याओं का सामना करने में सुविधा मिले और वे प्रोत्साहित भी होंगे।













