होम latest News Punjab आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 3 दिनों में अलग अलग राज्यों में...

Punjab आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 3 दिनों में अलग अलग राज्यों में विशेष आयोजनों में करेंगी शिरकत

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 मार्च यानी की आज से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 मार्च यानी की आज से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगी और विभिन्न समारोहों में शिरकत करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू 10 मार्च को हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही, उसी दिन वह ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित आध्यात्मिक शिक्षा और समग्र कल्याण राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी, जो ब्रह्मकुमारी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
वहीं, 11 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन की शाम को वह मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक सत्कार समारोह में भी भाग लेंगी, जो उनके सम्मान में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 12 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
Google search engine


पिछला लेखTarn Taran Police को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर शहनाज सिंह को किया गिरफ्तार
अगला लेखAmritsar Police की बड़ी करवाई: ड्रग तस्करी करने वाले किशोर समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार