माडल टाऊन डिवीजन के अन्तर्गत आते 11 के.वी. मैनब्रो फीडर की सप्लाई 12 अप्रैल को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
माडल टाऊन डिवीजन के अन्तर्गत आते 11 के.वी. मैनब्रो फीडर की सप्लाई 12 अप्रैल को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी, जिससे गुरु रविदास नगर, न्यू माडल टाऊन, राम वाटिका प्लैट्स, सैंट सोल्जर स्कूल, कई प्रमुख अस्पतालों सहित आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
इसी तरह 66 के.वी. रैडियल से चलते 11 के.वी. लाडोवाली रोड, चिल्ड्रन पार्क फीडरों की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते मोहल्ला गोबिंदगढ़, अर्जुन नगर, लाडोवाली रोड, मास्टर तारा सिंह नगर, बी.एड कालेज, अलास्का चौक, ओल्ड जवाहर नगर, सैशन कोर्ट, रेलवे स्टेशन, डी.सी. काम्पलैक्स, बी.एस.एन.एल. एक्सचैंज, डिवीजन कमिश्नर ऑफिस सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।