होम latest News CM Mann की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक शुरू, Sunil Jakhar सहित Congress...

CM Mann की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक शुरू, Sunil Jakhar सहित Congress और SAD के नेता रहे मौजूद

0

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

पंजाब में बढ़ते जल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य राज्य में जल प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।
-बैठा में कई प्रमुख नेता हुए शामिल
इस अहम बैठक में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ और दलजीत सिंह चीमा समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी ने एक सुर में जल संकट को ‘राजनीति से ऊपर’ बताते हुए समाधान के लिए साझा प्रयासों की वकालत की।
-पानी के मुद्दे पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद, गिरते भूजल स्तर, और सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीकों की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री मान ने कहा, “पानी का मुद्दा सिर्फ एक राज्य का नहीं, पूरे देश का है। हम सबको मिलकर इसका स्थायी हल निकालना होगा।” बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए, जिनमें जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान, खेतों में ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था और राज्यों के बीच जल बंटवारे पर पुनर्विचार शामिल है।
Google search engine


पिछला लेखजालंधर Railway Station पर पहुंची GRP व RPF की टीम, यात्रियों में मचा हड़कंप
अगला लेखLudhiana में Jalandhar Bypass पर फायरिंग और लूटपाट: एक आरोपी गिरफ्तार