होम latest News MLA Raman Arora की मोहाली में खरीदी Properties को लेकर जांच तेज

MLA Raman Arora की मोहाली में खरीदी Properties को लेकर जांच तेज

0

विजीलैंस ने रात 10 बजे करवाया रमन अरोड़ा का मैडीकल

भ्रष्टाचार के आरोप में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को दिनभर पूछताछ के बाद विलीजैंस रात 10 बजे करीब मैडीकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची। इस दौरान मैडीकल में अरोड़ा फिट पाए गए। इसके बाद उन्हें फिर विजीलैंस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई।
सनद रहे कि भ्रष्टाचार मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा पर सैंट्रल हलके में बन रही इमारतों को चिन्हित कर नोटिस निकलवाने और फिर सैटिंग कर भ्रष्टाचार के तहत लाखों रुपए लेने के आरोप हैं। विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी. जगतप्रीत सिंह द्वारा  विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई। विजीलैंस के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं।
जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही करवाई गई है। हालांकि कुछ प्रॉपर्टियों के बारे विजीलैंस द्वारा जांच पुख्ता हो चुकी है कि विधायक द्वारा जिन अलग-अलग लोगों के नाम पर रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं, उसमें विधायक का ही भ्रष्टाचार के तहत कमाया पैसा लगा है। उक्त लोगों का विधायक रमन अरोड़ा का कनैक्शन विजीलैंस को मिल चुका है। जिसको लेकर विजीलैंस ने अब आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
Google search engine


पिछला लेखMLA Raman Arora के बाद Jalandhar के कई Jewellers भी निशाने पर
अगला लेखPunjab Weather Update : राज्य के इन 16 जिलों में आज बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी