होम latest News Jalandhar में सड़क हादसा: टिप्पर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक...

Jalandhar में सड़क हादसा: टिप्पर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक की हालत गंभीर

0

जालंधर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

 जालंधर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह दुर्घटना पठानकोट बाईपास पर स्थित कैपिटल अस्पताल के नजदीक हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
-CRP का जवान है कार चालक
हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो जम्मू से छुट्टी बिताकर वापस चंडीगढ़ में अपनी ड्यूटी जॉइन करने जा रहा था। मनीष सीआरपीएफ में तैनात है और सुबह सफर करते समय यह हादसा हो गया।
-क्या था हादसे का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिप्पर चालक केवल सिंह अपनी गाड़ी के खराब हो जाने के कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा कर रिपेयर करवा रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक वेगनार कार ने टिप्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार में तीन लोग सवार थे एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा। टक्कर के बाद तीनों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें महिला की स्थिति सबसे नाजुक बताई जा रही है। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-बच्चे को भी आईं चोटें, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में कार में मौजूद बच्चे को भी चोटें लगी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाया और ट्रैफिक को सामान्य किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाए गए अस्पताल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन घायल लोगों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नुकसान ज्यादा हुआ।
Google search engine


पिछला लेखईरान ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस, ऑपरेशन सिंधु के तहत 1,000 भारतीय छात्रों की होगी घर वापसी
अगला लेखAir India ने चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत 8 Flights रद्द कीं, जानें किस वजह से लिया ये फैसला