होम latest News Kapurthala सेंट्रल जेल में 23 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

Kapurthala सेंट्रल जेल में 23 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच जारी

0

कपूरथला स्थित सेंट्रल जेल में बंद एक 23 वर्षीय कैदी गुरविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कपूरथला स्थित सेंट्रल जेल में बंद एक 23 वर्षीय कैदी गुरविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सुल्तानपुर लोधी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। बता दें यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब गुरविंदर की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
जेल प्रशासन ने तुरंत गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पहले उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद गुरविंदर को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों को दी गई सूचना, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी पूरी घटना की जानकारी दी गई है।
डॉक्टर का बयान
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर आशीष पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कैदी को लाया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
Google search engine


पिछला लेखशूटिंग के सेट पर Priyanka Chopra के साथ हुआ हादसा, जानिए कैसे बाल-बाल बचीं देसी गर्ल
अगला लेखInternational Yoga Day के मौके पर बोले PM Modi, तनाव से गुजर रही दुनिया, योग को बनाया जाए ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम