होम latest News Amritsar में 535 ग्राम हेरोइन बरामद:रात के अंधेरे में ड्रोन से भेजने...

Amritsar में 535 ग्राम हेरोइन बरामद:रात के अंधेरे में ड्रोन से भेजने की कोशिश, BSF जवानों ने पकड़ी; फायरिंग से दिया जवाब

0

अमृतसर से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित बी.ओ.पी कलाम डोगर इलाके में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, देर रात सीमा पर तैनात जवानों को अचानक ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अलर्ट होकर पूरे इलाके को घेर लिया। जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग भी की, ताकि उसे निष्क्रिय किया जा सके और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।
खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद
कुछ देर बाद सीमा सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पैकेट हेरोइन मिली, जिसका वजन लगभग 535 ग्राम है।
तस्करी नेटवर्क की जांच तेज, ड्रोन लॉन्च लोकेशन की तलाश जारी
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की सीमा से भेजा गया था और इसका उद्देश्य भारत में नशे की खेप पहुंचाना था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। बीएसएफ ने आसपास के गांवों और खेतों में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि ऐसी किसी भी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया पता लगाने की कोशिश
अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया गया था। इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar : ट्रैफिक जाम हुआ ,रेड लाइट पर खड़ी कारों को टिप्पर ने टक्कर मारी
अगला लेखकनाडा में Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में Khalistan के नारे:सिक्योरिटी ने खालिस्तान समर्थकों को रोका