होम latest News IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाना काइल जेमीसन को पड़ा भारी, BCCI...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाना काइल जेमीसन को पड़ा भारी, BCCI ने सुनाई ये सजा

0

आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करके आक्रामक जश्न मनाया था.

आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, फॉर्म में चल रहे तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी फ्लॉप रहे. दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने उन्हें पारी की शुरुआत में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. लेकिन इस दौरान काइल जेमीसन एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है.

काइल जेमीसन पर बीसीसीआई का एक्शन

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. मैच रेफरी राजीव सेठ ने उन्हें लेवल-1 उल्लंघन के लिए चेतावनी दी है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है. दरअसल, काइल जेमीसन ने मैच की पहली पारी के दूसरे ओवर में यह उल्लंघन किया. वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के तुरंत बाद जेमीसन उनके करीब आकर आक्रामक जश्न मनाते नजर आए, जो बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता था.
यह घटना आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.5 का उल्लंघन मानी गई, जिसमें किसी खिलाड़ी का ऐसा भाषा, हरकत या इशारा शामिल है जो दूसरे खिलाड़ी को उकसा सकता है. ऐसे में काइल जेमीसन ने आरोप स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की ओर से लगाए गए दंड को भी मान लिया है. बता दें, काइल जेमीसन विकेट हासिल करने के बाद वैभव की आंखों में आंखें डालकर कई बार तालियां बजाते नजर आए थे. उस दौरान सूर्यवंशी भी उन्हें घूरते रहे.

नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. वह 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. हालांकि, ये सीजन उनके लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है. वह 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में भी वह चौथे नंबर पर चल रहे हैं.
Google search engine


पिछला लेखSandeep Pathak के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार
अगला लेखJalandhar में मिला नवजात का शव मिलने से हड़कंप:कूड़े में लाश को पड़ चुके कीड़े; पुलिस 2 घंटे देरी से पहुंची; लोगों ने जताई नाराजगी