होम latest News पंजाब में मौसम का बड़ा अलर्ट: कई ज़िलों में भारी बारिश और...

पंजाब में मौसम का बड़ा अलर्ट: कई ज़िलों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी, पढ़ें IMD की लेटेस्ट Update

0

पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है।
तापमान सामान्य से नीचे
मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन यह अब भी सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है। बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई।
बता दें कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है।
तापमान सामान्य से नीचे
मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन यह अब भी सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है। बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में रहेगा मौसम का असर
आज जिन जिलों में मौसम गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना अपेक्षाकृत अधिक बताई गई है। हालांकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का कहना है कि 6, 7 और 10 जून को भी राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है।
6 जून: पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और रूपनगर में बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
7 जून: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
8 जून: इस दिन के लिए मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी या अलर्ट की घोषणा नहीं की है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों में बिजली कड़कने के समय अनावश्यक रूप से न रुकने की सलाह दी है।
पिछला लेखJalandhar में बड़ी घटना: घर के बाथरूम से मिली सड़ी-गली लाश, परिवार के लोग गायब
अगला लेखMohali: लव, ब्रेकअप और मर्डर… सनकी प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या