अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में अब्दुल अल-सैयद मिशिगन की सीनेट सीट पर जीत दर्ज कर ली है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिडटर्म चुनाव में एक और बड़ा झटका लगा है. मिशिगन की सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया है. खास बात ये है कि माइक रोजर्स को खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपोर्ट हासिल था. चुनावी नतीजों पर नजर रखने वाली संस्था डिसीजन डेस्क मुख्यालय (DDHQ) ने अब्दुल अल-सैयद को विनर अनाउंस किया है.
अमेरिका के मिशिगन की ये सीट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि यहां मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच नहीं था, बल्कि इसके नतीजे को ट्रंप की पॉपुलैरिटी और उनकी पार्टी की चुनावी पकड़ से जोड़कर भी देखा जा रहा था. एक तरफ माइक रोजर्स थे, जो ट्रंप के सपोर्ट के साथ मैदान में उतरे थे, तो दूसरी तरफ अब्दुल अल-सैयद थे, जिन्होंने आम लोगों की समस्याओं जैसे कई मुद्दों को उठाए हैं. अब्दुल की जीत से डेमोक्रेटिक पार्टी को एक अहम सीट मिली है.

ट्रंप ने साधा था निशाना

अब्दुल अल-सईद पर डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्शन शुरू होने से पहले निशाना साधा था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘अब्दुल अल-सईद यहूदियों और अश्वेतों से नफरत करता है. बुरा मत मानिए, वो गोरों से भी नफरत करता है.’ इसके बाद ट्रंप ने लिखा कि मिशिगन में U.S. सीनेट की रेस में सिर्फ बेवकूफ ही उन्हें वोट देंगे.
पिछला लेखIND vs NZ: पावरप्ले बॉलिंग के स्टार हैं अर्शदीप सिंह, T20 के बाद ODI में भी लगाई विकेट की झड़ी
अगला लेखPunjab Weather: पंजाब में Diwali तक साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; 10 नवंबर से बारिश के आसार