पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया।

उन्हें उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देनी थी। सिंगर पहुंचे भी। मगर, मंच पर उनका अंदाज कुछ ऐसा दिखा कि अब उस पर विवाद शुरू हो गया है। दलेर मेहंदी कथित तौर पर शराब पीकर मंच पर पहुंचे। यह देख  राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सीधे स्टेज पर पहुंच गए और सिंगर पर जमकर भड़के।
धार्मिक आयोजन में परफॉर्मेंस के लिए दारू पीकर पहुंचने पर सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फटकारा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दलेर मेहंदी मंच पर खड़े हैं। तभी अचानक से उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचते हैं और दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस बीच में रुकवा देते हैं।मंत्री ने न सिर्फ दलेर मेहंदी को गाना गाने से रोका, बल्कि उन्हें फटकार भी लगाई। मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह धार्मिक आयोजन है। यहां शराब के नशे में परफॉर्म करना ठीक नहीं है। भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर खड़े होकर ही कहा, ‘यह मां दुर्गा की आराधना और नवरात्र का धार्मिक आयोजन है। पावन अवसर पर शराब के नशे में कार्यक्रम प्रस्तुत करना उचित नहीं है। आप शराब पीकर गाना गा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे’।
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को डांटते हुए आगे कहा, ‘आपको इस मंच का सम्मान करना चाहिए था। आपने इतनी ज्यादा पी रखी है कि आप ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। हमने आपको इतना पैसा देकर बुलाया है कि हमारे लोग एंटरटेन हो सकें। मगर, आप उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच की गरिमा का सम्मान करने को कहा।जब मंत्री डांट रहे थे तो इस बीच दलेर मेहंदी चुपचाप मंच पर खड़े नजर आए। वे कुछ बोलने की कोशिश कर रहे थे, मगर, उनकी स्थिति ऐसी थी कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे और लड़खड़ाते नजर आए। सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में नशे में चूर होकर पहुंचने पर नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पिछला लेखAmritsar Airportके आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
अगला लेखDussehra 2026: विजयादशमी: कितने बजे होगा रावण दहन? नोट कर लें प्रदोष काल का अबूझ मुहूर्त