बीती रात मुंबई में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ. जहां उनके गानों पर कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स झूमते हुए दिखाई दिए. करिश्मा कपूर, अवनीत कौर, जैस्मिन भसीन से राशा थडानी तक… कई स्टार्स इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बने. इसी बीच कॉन्सर्ट से पहले मिल रही बम की धमकियों को लेकर दिलजीत दोसांझ ने रिएक्ट किया. सिंगर ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया और अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
एक वायरल वीडियो में दिलजीत स्टेज पर पूरे जोश में खड़े दिखे. उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि ”दोसांझ यहां खड़ा है और जहां भी जोर लगता है, लगा लो.” उन्होंने साफ लहजे में कहा कि दोसांझ ऐसे ही मिलेगा. दूसरे वीडियो में दिलजीत ने बेहद शांत लेकिन मजबूत अंदाज में फैन्स से बात की. उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों का मकसद बस इतना है कि शो में लोग न आएं और उन्हें डराया या रोका जा सके. वो कहते दिखे- ”शहरों में बारूद का मौसम है, इसलिए गांव चलो, जहां अमरूदों का मौसम है.”

बम की धमकी पर क्या बोले दिलजीत?

इस वक्त दिलजीत दोसांझ के दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. एक में वो प्यार से जवाब देते नजर आए, तो दूसरे में सख्त लहजा दिखा. साथ ही सिंगर ने क्लीयर किया कि जो कर सकते हो कर लो. वो कहते हैं कि उनकी तरफ से फैन्स के लिए हमेशा प्यार रहेगा. भले ही कोई बम फेंके, लेकिन उनका प्यार कम नहीं होगा. उन्होंने अपने गानों की जड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि वो खुद गांव से आते हैं. अगर किसी को गाना समझ न भी आए, तो भी गांव की मिट्टी की खुशबू जरूर महसूस होगी.
पिछला लेखमावां-धीयां, फ्री बिजली, स्वास्थ्य बीमा, तीर्थ यात्रा समेत सारी योजनाएं जारी रखने के लिए भगवंत मान को फिर मुख्यमंत्री बनाएं- केजरीवाल
अगला लेखPunjab के 12 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है