India ने सबसे ज्यादा 5 बार Asian Champions Trophy का खिताब जीता है और अब छठी बार चैंपियन बनने के लिए उसका सामना जापान से होना है.
Asian Champions Trophy में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है और टीम ने उम्मीदों के मुताबिक फाइनल में जगह बना ली है. एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज की तरह इस नॉकआउट मैच में भी धुआंधार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. Semifinal में टीम इंडिया ने एक बार फिर साउथ कोरिया पर गोल की बारिश करते हुए 8-1 से जीत दर्ज की. फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा.
South Korea को फिर रौंदा
मोहाली में 4 November की रात खेले गए इस Semifinal मैच में भारतीय टीम ने वही कमाल किया, जो 24 घंटे पहले जालंधर में इसी साउथ कोरियाई टीम के खिलाफ किया था. पिछली टक्कर में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 8-0 से हराया था. इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने कोई रहम नहीं किया और ताबड़तोड़ गोल दागे. बस इस बार साउथ कोरियाई टीम 1 गोल जरूर बटोरने में सफल हुई. मगर ये भारत को 7वीं बार फाइनल में पहुंचने से रोकने के लिए काफी नहीं था.
रिकॉर्ड 5 बार की Champion भारतीय टीम का इस मैच में दबदबा कितना जबरदस्त था, वो इससे ही साफ है कि हाफ टाइम तक ही भारत ने 6-1 की बढ़त ले ली थी. अगले 2 क्वार्टर में टीम इंडिया ने 2 ही गोल बटोरे लेकिन जीत तब तक तय थी. भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए. वहीं हमेशा की तरह कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी अपनी ड्रैग फ्लिक के कमाल से एक बार गेंद को साउथ कोरियाई गोल पोस्ट में दाग दिया. इनके अलावा सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने भी गोल करने वालों की लिस्ट में अपना नाम लिखवाया.
पहली बार Final में India vs Japan
Final में भारतीय टीम की टक्कर जापान से होगी, जिसने मलेशिया को पेनल्टी शूट आउट में 5-3 से हराया. ये जापान का तीसरा फाइनल होगा लेकिन पूर्व एशियन गेम्स चैंपियन देश को अपने पहले खिताब का इंतजार है. हालांकि फाइनल में भारत के साथ उसकी ये पहली ही टक्कर है. टीम इंडिया ने पिछले दोनों एडिशन जीते हैं और ऐसे में उसके पास हैट्रिक लगाने का मौका है.