मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया।
मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान 2 छात्र घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। विवाद के बाद हॉस्टल परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात करीब 11:40 बजे पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची और जांच शुरू की।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामे के PHOTOS…

हंगामे के बादे मौके पर पुलिस पहुंची, नारेबाजी करते हुए छात्र।

लड़ाई-झगड़े का वीडियो बनाते छात्र।
2 पॉइंट में जानिए क्या है मामला..
पंखा चलाने को लेकर कहासुनी हुई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हॉस्टल जाकिर-बी के एक कमरे में रहने वाले छात्रों के बीच पंखा चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इसकी जानकारी मिलने पर हॉस्टल के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए और परिसर में शोर-शराबा शुरू हो गया। घटना के बाद मारपीट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि, इनकी प्रामाणिकता और उनमें दिखाई गई घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।









