पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ 28 अक्टूबर को नकोदर के सरींह गांव में आयोजित होगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक इंद्रजीत कौर मान ने एसडीएम सिमरनजीत सिंह, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, थाना सदर प्रभारी और जिला परिषद जालंधर के चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के बैठने की सुविधाओं पर चर्चा की गई।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने पर जोर दिया। साथ ही, लोगों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए उचित ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।
आप कार्यकर्ता मीटिंग में रहे मौजूद
इंद्रजीत कौर मान ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की कि वह 28 अक्टूबर को शाम 3 बजे सरींह गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री की लोक मिलनी में शामिल हों। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान, वॉलंटियर्स और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पिछला लेखJalandhar में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन
अगला लेख2027 चुनाव की तैयारी, Election Commission की Team पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी