अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा से मनाया गया।
देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गोल्डन टेंपल पहुंचे। संगत ने सरोवर में स्नान कर आशीर्वाद लिया। दरबार साहिब फूलों से सजा था।एसजीपीसी ने इंतजाम किए। भारी भीड़ से लंबी कतारें लगीं। कई श्रद्धालुओं को चार-पांच घंटे इंतजार करना पड़ा।
मंजी साहिब दीवान हॉल में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। प्रसिद्ध रागी-ढाडी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। हरिमंदिर साहिब, अकाल तख्त साहिब और बाबा अटल राय साहिब में जलौ साहिब सजाए जाएंगे। इनमें सोने के दरवाजे, चांदी की कुदालें, कटोरे और सोने-हीरों से जड़े आभूषण शामिल हैं। शाम को दीपमाला और आतिशबाजी का आयोजन होगा।
देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकना उनके लिए सौभाग्य की बात है। संगत ने गुरु साहिब के समक्ष सरबत के भले की अरदास की और पवित्र सरोवर में स्नान कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त की। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस पावन अवसर पर गुरु घर के दर्शन कर वे खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
गोल्डन टेंपल में पहुंचे श्रद्धालु।
गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने पहुंचे श्रद्धालु।