जालंधर के उदय नगर में चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया, जहां परिवार सिर्फ एक दिन के लिए वृंदावन दर्शन करने गया था।
परिवार जब वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 1.5 लाख रुपए कैश और 5 से 6 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
उदय नगर में रहने वाली संध्या ने बताया कि वे और उनका परिवार सिर्फ एक दिन के लिए वृंदावन दर्शन करने गए थे। जब वे शुक्रवार दोपहर के समय घर वापस पहुंचे, तो बाहर का मेन गेट तो बंद था। हालांकि अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। घर के अंदर के सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे।
अलमारियों से कपड़े बाहर फेंक दिए चोरों ने घर के पूरे सामान को उथल-पुथल कर दिया था। अलमारियों से कपड़े बाहर फेंक दिए गए थे। यहां तक कि गद्दों को भी उठाकर छानबीन की गई थी। चोरों ने ड्रेसिंग टेबल के दराजों तक को तोड़कर सारा कीमती सामान खंगाल लिया था।
चोरी की जानकारी देते हुए परिवार।
पीड़ित परिवार घर में ही किराने की दुकान चलाता है संध्या के अनुसार, अलमारी के कोनों में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए (1.5 लाख) कैश गायब थे। इसके अलावा उनके 2-3 सोने के सेट, बेटियों की बालियां, अंगूठियां, सोने की चेन, कड़े और चूड़ियों समेत लगभग 5 से 6 तोले सोना चोरी हो गया। पीड़ित परिवार घर में ही किराने की दुकान चलाता है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। एसएचओ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। पुलिस अब आसपास के घरों और रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।