जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से AAP के हलका इंचार्ज रहे दिनेश ढल्ल ने आज भाजपा जॉइन कर ली है।

सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें बीजेपी में शामिल करवाया। इससे पहले दिनेश ढल्ल ने होटल रेडिसन में पंजाब भाजपा प्रधान से मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई।
ढल्ल के बीजेपी में जाने के साथ ही जालंधर सेंट्रल से AAP के MLA के नाम को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सियासी हलकों में चर्चा है कि रमन अरोड़ा भी बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, अरोड़ा की तरफ से ऐसी किसी भी चर्चा की पुष्टि नहीं की गई है।
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों दिनेश ढल्ल का स्वागत करते हुए।
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों दिनेश ढल्ल का स्वागत करते हुए।
दिनेश ढल्ल के पास BJP में जाने का ही विकल्प बचा था
जालंधर सेंट्रल से मेयर विनीत धीर को आप की तरफ से हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद से ही चर्चा थी कि दिनेश ढल्ल पार्टी बदल सकते हैं। कांग्रेस में पुराने प्रतिद्वंद्वी होने के चलते उनके जाने के चांस पहले से ही कम थे। ऐसे में उनके पास बीजेपी ही विकल्प बचा था।
ढल्ल पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे
विनीत धीर के हलका इंचार्ज बनने के बाद से ढल्ल पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। हलका इंचार्ज से हटने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वक्त आने पर पता चल जाएगा कि वह क्या स्टेप लेंगे।
एक दिन पहले AAP ने BJP सहित अन्य पार्टियों के 13 वर्कर तोड़े थे
एक दिन पहले जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सहित कांग्रेस और अकाली दल के 13 वर्करों को अपने साथ जोड़ा था। आप ने कहा था कि बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल से लंबे समय से जुड़े कई प्रमुख दिग्गजों और परिवारों ने अपनी पुरानी पार्टियों को अलविदा कहकर आप जॉइन की है। यह जॉइनिंग मुख्यमंत्री पंजाब के OSD राजबीर सिंह घुम्मन की अगुवाई और हलका इंचार्ज व मेयर विनीत धीर के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुई।
पिछला लेखAmritsar में ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर:डाला क्षतिग्रस्त, यात्रियों को भी आईं चोटें, फ्लाईओवर पर यातायात रहा प्रभावित
अगला लेखAmritsar में 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन:घर-घर की तलाशी ली, नशे के कारोबार की सूचना मिली; 10 राउंडअप