पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर का लंबे वक्त से SRH की CEO काव्या मारन से नाम जुड़ रहा है.
बड़ी-बड़ी साउथ फिल्मों का म्यूजिक तैयार करने वाले कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह उनकी कोई बड़ी अपकमिंग फिल्म नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ है. जी हां, IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की डेटिंग की लंबे वक्त से खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं, जिसके लिए डेट और लोकेशन फाइनल कर ली गई है. दोनों की शादी की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. ऐसी चर्चा है कि कथित कपल इस नवंबर में अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार है. अनिरुद्ध और काव्या की शादी 11 नवंबर, 2026 को होगी.
हाल ही में ‘लेट्स सिनेमा’ पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर अब जिंदगी के नए फेज को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सेलिब्रिटी कपल ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा, जिसके लिए 11 नवंबर, 2026 यानी इसी साल की डेट फाइनल कर ली गई है. हालांकि, अबतक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. न ही शादी की खबरों और डेटिंग को लेकर कभी कोई रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं.
अनिरुद्ध और काव्या की शादी की डेट पक्की?
दरअसल काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें कैसे फिर से चर्चा में आ गई? इसकी वजह है अनिरुद्ध के चाचा और एक्टर वाईजी महेंद्रन, जिन्होंने उनके रिश्ते को कंफर्म किया है और एक इंटरव्यू में कहा कि म्यूजिक कंपोजर की शादी जल्द ही होगी. जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी शादी की अटकलें तेज हो गईं. पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर 2026 के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब डेट का खुलासा हो गया है, हालांकि दोनों के फैन्स को इंतजार है कि जल्द ही कपल की तरफ से ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया जाए.
बताते चलें कि काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. साथ ही वो आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ भी हैं. वो बिजनेस वेंचर्स के अलावा IPL में अपनी टीम को अक्सर सपोर्ट करती नजर आती हैं. साथ ही उनका अपीयरेंस अक्सर चर्चा में भी बना रहा है. वहीं, दूसरी ओर अनिरुद्ध रविचंदर इस समय भारत के टॉप म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं. उनका म्यूजिक कई तमिल हिट फिल्म की वजह माना जाता रहा है. साथ ही अब भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं.