Ludhiana में ईसा नगरी पुली इलाके में सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता समेत करीब 5 लोगों को टक्कर मार दी.

Punjab के Ludhiana में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार कार ने पहले एक स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता और फिर सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया. ये घटना सुबह करीब 8 बजे लुधिायाना के ईसा नगरी पुली इलाके में हुई. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और फिर राहगीरों को कुचल दिया.

तेज रफ्तार कार की चपेट में 5 लोग आ गए. हादसे में स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहें हैं. वहीं मृतक की पहचान जगतर सिंह के रूप में हुई है, जो बूथगढ़ की सरसाली कॉलोनी के निवासी थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में सब्जी बेच रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी.

कार चला रहा युवक सीख रहा था Driving

बेकाबू कार ने सबसे पहले सब्जी विक्रेता Jagtar Singh की स्कूटी को टक्कर मारी. कार ने जगतार सिंह को स्कूटी समेत काफी दूर तक घसीटा. इसके बाद कार ने सड़क पर चल रहे 4 अन्य लोगों को भी टक्कर मारी. कार चला रहा युवक कथित तौर पर ड्राइविंग सीख रहा था. इलाके में भारी भीड़ देखकर वह घबरा गया और कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 50 मीटर आगे जाने के बाद, सड़क के किनारे खड़े स्कूटरों से टकराने के बाद कार रुक गई. दुर्घटना में घायल Ashok Kumar ने बताया कि वह पैदल चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने पहले सब्जी विक्रेता को टक्कर मारी और फिर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के कारण वे बेहोश हो गए. उनके सिर, हाथों और पीठ पर चोटें आई हैं.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभाग संख्या 3 की टीम मौके पर पहुंची. लोगों ने कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. Police थाना मंडल संख्या 3 के SHO Gurjit Singh ने बताया कि कार चालक की पहचान फील्डगंज निवासी तमनजोत सिंह के रूप में हुई है.

Gurjit Singh ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा.

पिछला लेखAsian Champions Trophy 2026: Team India फिर South Korea को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, Final में हुई एंट्री