वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है। बरनाला जिले के गांव टल्लेवाल से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के चहेते है केवल सिंह ढिल्लों। वर्ष 2007 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केवल ढ़िल्लों के कहने पर बरनाला को जिला बनाया था तो कांग्रेस टिकट पर वह 2007 और 2012 में बरनाला से विधायक चुने गए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान भी रह चुके हैं और मालवा क्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते थे। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 के संगरूर लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
पिछला लेखFatehgarh Sahib में भीषण गर्मी और घुटन के कारण बंद कमरे में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, 4 दिन बाद मिला शव
अगला लेखKarnataka के CM पद से Siddaramaiah का इस्तीफा, DK Shivakumar होंगे नए मुख्यमंत्री