ऋषभ पंंत ने गॉल में जो किया वो गजब रहा.
ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट में इतिहास रचा है. ये इतिहास उन्होंने 2 तरीकों से लिखा है. पहला, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनकर और दूसरा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का कारनामा करके.
टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में पंत ने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा है. गिली ने 132 इनिंग और 6578 गेंदों में 100 छक्के टेस्ट क्रिकेट में जमाए थे.
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी बने हैं. टेस्ट में पंत से पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय वीरेंद्र सहवाग थे, जिन्होंने 91 छक्के जड़े थे.








