पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी थी कि इस बार भी ममता दीदी की पार्टी टीएमसी वापसी करेगी या फिर बीजेपी पहली बार जीत हासिल करके राज्य में सरकार बनाएगी?

भवानीपुर सीटः तीसरे दौर के बाद ममता को मिली बढ़त

भवानीपुर सीट से कांटे की टक्कर चल रही है. तीसरे दौर में ममता ने फिर से बढ़त बना ली है. दूसरे दौर तक बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 1558 वोटों को बढ़त मिली थी. लेकिन तीसरे दौर में वापसी करते हुए ममता को 898 मतों की बढ़त मिल गई है. यहां 20 दौर की गिनती होनी है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत!

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. 294 में से 293 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी को 167 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि टीएमसी के खाते में 116 सीट आती दिख रही है. कांग्रेस को महज 5 तो लेफ्ट को 2 सीटों पर बढ़त है.

Wb1

  • BHABANIPUR Vidhan Sabha Election Result: भवानीपुर में ममता लगातार पीछे

    पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से ममता लगातार पीछे चल रही हैं. 2 दौर की गिनती के बाद बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को बढ़त बरकरार है. सुवेंदु को 1558 वोटों को बढ़त मिली हुई है. यहां 20 दौर की गिनती होनी है.
    बंगालः लेफ्ट और कांग्रेस का हुआ बुरा हाल
    पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है. 294 में 275 सीटों के मिले रुझान में बीजेपी को 140 सीटों पर बढ़त मिली है. टीएमसी को 122 पर बढ़त मिल गई है. लेफ्ट और कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है. लेफ्ट को 2 तो कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.

    भवानीपुर में कांटे की टक्कर होगीः सुवेंदु अधिकारी

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मतों की गिनती के बीच कहा कि भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर रहेगी. मेरी 3 गुना से लीड चल रही है.

    नंदीग्राम सीट से भी सुवेंदु की बढ़त बरकरार

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वह भवानीपुर सीट से भी आगे चल रहे हैं.

    झाड़ग्राम में सभी सीटों पर बीजेपी आगे

    पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जिस झाड़ग्राम जिले में झालमुड़ी खाई थी वहां की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. जिले में 3 विधानसभा सीटें हैं.

    WB Vidhan Sabha Election Result: बढ़त में कांग्रेस ने खोला खाता

    सत्तारुढ़ TMC और BJP में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस ने बढ़त के मामले में खाता खोल लिया है. उसे 3 सीटों पर बढ़त मिल गई है.

    बीजेपी की बढ़त 100 के पार

    पश्चिम बंगाल में शुरुआती दौर से ही कड़ा मुकाबला दिख रहा है. सत्तारुढ़ TMC और BJP में कांटे की टक्कर है. 293 में से 221 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी को 110 तो टीएमसी के 105 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.

    ममता से आगे निकले सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला चल रहा है. सत्तारुढ़ TMC और BJP में कड़ी फाइट है. भवानपुर सीट से ममता पिछड़ गई हैं और सुवेंदु अधिकारी आगे निकल गए हैं.

    शुरुआती 20 मिनट में आगे निकली बीजेपी

    पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझान में BJP राज्य में सत्तारुढ़ TMC को कड़ी टक्कर दे रही है. 20 मिनट की शुरुआती मतणना में BJP को 63 तो टीएमसी को 52 सीटों पर बढ़त मिली है.

    WB Vidhan Sabha Election Result: BJP शुरुआती रुझान में TMC से आगे

    पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझान में भवानीपुर सीट से ममता आगे चल रही हैं. जबकि राज्य में शुरुआती रुझान में BJP TMC से आगे निकल गई है. BJP को 14 तो टीएमसी को 11 सीटों पर बढ़त मिली है.

    बंगाल में मतगणना शुरू

    पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है. पहले बैलेट मतों की गिनती शुरू होगी.

    भगवान हमारे साथः सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान हमारे साथ हैं. राज्य में एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.”

    सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब पहुंचे मतगणना केंद्र

    पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं.

    बिजली कट हमारे हाथ में नहीं, हमारे पास जनरेटरः CEO

    पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह हमारी तैयारियां हैं. हमने मतगणना के लिए 3 लेयर की सिक्योरिटी लेयर बनाई है. फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. मतगणना के दौरान बिजली कट कौन करता है, यह हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन यहां पर जनरेटर भी है.

    मतदान केंद्रों पर सब ठीकः हुमायूं कबीर

    हुमायूं कबीर ने कहा, “मतदान केंद्रों पर सब कुछ पूरी तरह से ठीक है. चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया के संबंध में भी अच्छे निर्णय लिए हैं, जो एक सकारात्मक कदम है.” उन्होंमे कहा, “यहां तैनात चुनाव आयोग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सब कुछ सुचारू रूप से और सुरक्षित ढंग से हो, और किसी को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. जनता, जिन्होंने समर्थन दिया है और मतदान किया है, उन्हें निष्पक्ष और अच्छा परिणाम मिलना चाहिए. कोई मुद्दा या समस्या नहीं है. सब कुछ ठीक रहेगा.”

    भवानीपुरः TMC और BJP के लोगों के बीच जुबानी जंग

    हाई प्रोफाइल भवानीपुर क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर TMC और BJP के एजेंट्स तथा कोलकाता पुलिस के बीच ज़ुबानी झड़प हो हुई. पुलिस ने दोनों ही पार्टियों के एजेंट्स को पेन, कागज आदि लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया था.

    फाल्टा सीट पर नहीं होगी मतगणना

    पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर आज मतगणना नहीं होगी क्योंकि यहां पर 21 मई को फिर से चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन को देखते हुए राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया. इस क्षेत्र की मतगणना 24 मई को होगी.

    बंगालः काउंटिंग से पहले हेरफेर के आरोप

    पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी, जहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. काउंटिंग से पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका व्यक्त की है.

    काउंटिंग से पहले ममता की बैठक

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कल रविवार शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की. बनर्जी इस सीट से इस बार भी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह अहम बैठक हुई.
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद आज सोमवार को मतों की गिनती हो रही है. मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ शुरू हो गई. पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती हो रही है, वहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतगणना से पहले राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका जताई है. राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को खत्म हुआ था, जिसमें आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ. दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र फाल्टा में ‘गंभीर चुनावी अनियमितताओं’ के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां 21 मई को दोबारा चुनाव कराया गया.
पिछला लेखPunjab Kings की लगातार दूसरी हार, होल्डर के दम पर गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
अगला लेखअमृतसर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार