पंजाबी संगीत जगत अभी गायक राजवीर जवंदा के निधन के ग़म से उभरा भी नहीं था कि एक और दुखद खबर सामने आई है

पंजाबी संगीत जगत अभी गायक राजवीर जवंदा के निधन के ग़म से उभरा भी नहीं था कि एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया है। इस खबर से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरमीत मान पंजाब के रोपड़ ज़िले के रहने वाले थे। वे पंजाब पुलिस में नौकरी भी करते थे। लंबे समय से वे अपनी शानदार गायकी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे थे। उनकी आवाज़ में लोक संस्कृति की खुशबू झलकती थी, जिस वजह से उन्हें गांव-गांव तक लोग जानते थे।
गुरमीत मान की जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर रही है। इस जोड़ी ने मिलकर कई यादगार लोक गीत गाए, जिन्होंने पंजाबी संस्कृति को ज़िंदा रखने में अहम भूमिका निभाई।
बता दें 8 अक्टूबर 2025 को पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का भी निधन हो गया था। वे एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे। यह हादसा 27 सितंबर 2025 को हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी रीढ़ की हड्डी और दिमाग को गंभीर चोटें आई थीं। 11 दिनों तक ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
अब लगातार दो जाने-माने गायकों के निधन से पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।
पिछला लेखबॉडीबिल्डर Varinder Ghuman का पंजाब से Bollywood तक का सफर
अगला लेखRajveer Jawanda की मौत के बाद Himachal High Court सख्त, आवारा पशुओं पर राज्य से मांगा जवाब