जालंधर, (punjabprotv) : अगर आप कोई इलेक्ट्रानिक आइट्म खरीदने का सोच रहे हैं तो 24 जून तक खरीद लीजिए। 25 जून से चार दिन के लिए शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें बंद रहेंगी। वीरवार को इलेक्ट्रानिक वेलफेयर सोसायटी, फगवाड़ा गेट की एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया कि गर्मी के चलते 25 जून से 28 जून तक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

चार दिन के लिए जो मार्किटें बंद रहेंगी उनमें गुरु नानक मार्किट फगवाड़ा गेट, फगवाड़ा गेट मार्किट, प्रताप बाग मार्किट, आहूजा मार्किट, हांगकांग प्लाजा मार्किट, मिलाप चौक मार्किट, भगत सिंह चौक मार्किट, रेलवे रोड मार्किट, सिद्धू मार्किट, जगदंबे काम्पलेक्स मार्किट, शेरे पंजाब मार्किट और चहार मार्किट शामिल है। हालांकि इन सभी मार्किटों में इलेक्ट्रिकल की दुकानें खुली रहेंगी।

इस मौके पर बलजीत सिंह आहलुवालिया, हरमिंदर पाल भसीन, नीटा मुरघई, हरमिंदर पाल सूद, विशाल कुमार, सुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह लक्की, सरबजीत आनंद, हरप्रीत लवली, जसपाल सिंह, अमरदीप सिंह, जसवंत अरोड़ा, राहुल जुनेजा, बलबीर सिंह, सोनू शर्मा, मुनीश अरोड़ा, मोहित कुमार, राज कुमार, विनीत कुमार व अन्य शामिल थे।

पिछला लेखपंजाब में हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा
अगला लेखकरतारपुर में कुकर्म का मामला : PNL खबर प्रकाशित ना करता तो इस समय कनाडा में होता हैमर जिम का मालिक गिरीश अग्रवाल, टिकट भी करवा ली थी बुक, पढ़ें