चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब और हरियाणा के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में पंजाब की टीम ने 95 रन से जीत दर्ज की. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए, जबकि हरियाणा की टीम 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी.

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने पंजाब स्पीकर-इलेवन की विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब स्पीकर-इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और खेल मंत्री मीत हेयर व विधायक अमोलक सिंह ने सलामी बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की.

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 12 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 150 रन बनाकर “पंजाब स्पीकर इलेवन” टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच रहे। बटाला विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने 8 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। पंजाब की टीम ने दो विकेट गंवाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में गए विधायक अमोलक सिंह 14 रन बनाकर आउट हो गए जबकि अमरपाल सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए।

Google search engine

हरियाणा स्पीकर-इलेवन के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में विधायक भव्य बिश्नोई और चरणजीव राव ने शुरुआत की। इस बीच भव्य बिश्नोई 72 रन बनाकर आउट हुए जबकि चरणजीव राव 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर कैच आउट हुए। अमृतपाल सिंह की गेंद पर विधायक अमनशेर सिंह शैली कलसी ने उनका कैच लपका। इसके बाद विधायक राजेश नागर ने 19 रन बनाए और विधायक शशिपाल सिंह 16 रन बनाकर आउट हो गए।

पंजाब स्पीकर-इलेवन

कप्तान गुरमीत सिंह मीत हेयर (खेल मंत्री पंजाब),
विधायक अमोलक सिंह,
विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद,
विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना (मौर),
विधायक गुरप्रीत सिंह बनंवाली,
विधायक करमबीर सिंह घुमन,
विधायक नरेंद्रपाल सिंह सावना,
विधायक रुपिंदर सिंह,
विधायक अमनशेर सिंह (शेरी कलसी),
विधायक मनजिंदर लालपुरा,
विधायक गुरदेव सिंह देव मान
विधायक आम्रपाल सिंह,
विधायक डॉ. रवजोत सिंह

हरियाणा स्पीकर-इलेवन

कैप्टन ज्ञानचंद गुप्ता (अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा)
विधायक भव्य बिश्नोई
विधायक चिरंजीव राव
विधायक राजेश नागर
विधायक शीश पाल सिंह
विधायक जोगी राम सिंह
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक प्रदीप चौधरी
विधायक बलराज कुंडू
विधायक कुलदीप वत्स
विधायक अमित सिहाग
विधायक प्रवीण डागर
विधायक मोमन खान
विधायक हरविंदर कल्याण
विधायक मोहनलाल बडोली
विधायक संजय सिंह

पिछला लेखअतीक और अशरफ को मारने वाले बोले-हम मर भी जाते तो कोई गम नहीं था, पढ़ें दोनों को क्यों मारा
अगला लेखपंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों के साथ CBI दफ्तर के बाहर लगाया धरना, पुलिस ने विधायकों व मंत्रियों पर किया लाठीचार्ज