जालंधर, (punjabprotv) : नाबालिग बच्चे से कुकर्म करके उसकी वीडियो बनवाने वाले करतारपुर के जिम मालिक को थाना आठ की पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी को पुलिस राउंडअप करके थाने लेकर आ रही है। बता दें कि सबसे पहले आज PNL ने ही इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पहले देहात पुलिस हरकत में आई। बच्चे का परिवार जिम मालिक से घबराया हुआ था, जिस वजह से उन्होंने शिकायत नहीं की। PNL में मामला आने के बाद देहात पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बच्चे के साथ के साथ कुकर्म जालंधर के थाना आठ के अंतर्गत पड़ते एक होटल में हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जिम मालिक को हिरासत में ले लिया है।

पिछला लेख145 करोड़ रुपए के अमरूद बाग मुआवजा घोटाले में विजीलैंस द्वारा खरड़ की बागबानी विकास अधिकारी वैशाली गिरफ्तार
अगला लेखपंजाब में हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा