होम Latest News कनाडा में भारतीय लड़की की हत्या, लूट के इरादे से आरोपी ने...

कनाडा में भारतीय लड़की की हत्या, लूट के इरादे से आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

0

विदेशों से अक्सर ही भारतीयों पर हमले और हत्या की घटनाएं आती रहती हैं।

विदेशों से अक्सर ही भारतीयों पर हमले और हत्या की घटनाएं आती रहती हैं। एक बार फिर एक भारतीय लड़की की कनाडा में हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, लड़की का नाम विधि कल्पेशकुमार मेघा था। वह गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की रहने वाली थी। वह 4 साल पहले कनाडा गई थी, जहां वह नियाग्रा में पढ़ाई कर रही थी।
विधि नियाग्रा में पढ़ाई के साथ-साथ वह वर्क परमिट की तैयारी भी कर रही थी। 15 मई को 22 साल की विधि अपने घर से बाहर जा रही थी। ऐसे में लूट के इरादे से एक आदमी ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पब्लिक में इस तरह की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोग लड़की को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कनाडाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिछला लेखनहीं रहे मशहूर शायर Dr. Bashir Badr, डिमेंशिया बीमारी के चलते हारे जिंदगी की जंग
अगला लेखChandigarh के SGPC ऑफिस में SIT की कार्रवाई: 328 पवित्र स्वरूपों की जांच जारी