होम Latest News पंजाब बंद की कॉल का दिखा पूरा असर, दुकानें और बाजार रहे...

पंजाब बंद की कॉल का दिखा पूरा असर, दुकानें और बाजार रहे पूरी तरह बंद, पढ़ें

0

जालंधर, (punjabprotv) : मणिपुर की घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को दी गई पंजाब बंद की कॉल का राज्य में असर देखने को मिला। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार बंद दिखाई दिया। दुकानदार दुकानें बंद रखकर मणिपुर में हुई घटना का विरोध जता रहे हैं। हालांकि मेन रूटों पर बसों का आवागमन जारी है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की तरफ जाने वाली बसों का पहिया भी पूरी तरह से जाम है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जालंधर के रामामंडी चौक में लोग धरना लगाकर बैठे हैं जबकि पीएपी चौक से फगवाड़ा तक रास्ता खुला है।

पिछला लेखकनाडा में PR आने पर जश्न मनाने गए पंजाबी छात्र की झील में डूबने से मौत, घर में छाया मातम
अगला लेखजालंधर : एलपीयू के चांसलर व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल प्रधानमंत्रीमोदी से मिले, पढ़ें