होम Latest News बड़ी खबर : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप...

बड़ी खबर : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप ने कांटा, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप ने पैर में कांटा है। बैंस ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बैंस ने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से मेरे हलका क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ से बने हालात अब काफी अच्छे हैं। 15 अगस्त को जब मुझे विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जलभराव की जानकारी मिली तो मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और दिन-रात लोगों की सेवा में लग गया।

तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान गुरु साहिब जी की बख्शी सेवा करते समय मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद, प्रार्थना और आप सभी की दुआओं की बदौलत अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।’ जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है. सभी मेडिकल परीक्षण अब सामान्य आए हैं। सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे सदैव शक्ति और साहस दिया है। भगवान, सच्चे राजा, सभी पर अपना दयालु हाथ रखें।

पिछला लेखजालंधर : युवा पत्रकार रवि गिल की मौत, पत्रकार जगत में शोक की लहर
अगला लेखबाढ़ के पानी से डूब सकता है पूरा फिरोजपुर जिला, हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए, प्रशासन सतर्क, पढ़ें