कुछ दिन पहले सड़क हादसे में चली गई थी जान
जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के छोटे बेटा क बीते दिनों एक्सिटेंड में जान चली गई थीइतनी कम उम्र में दिवित के अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके परिवार, करीबियों और म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत आत्मा की शांति और उनकी याद में आज यानी गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को जालंधर में अंतिम अरदास एवं भोग का आयोजन रखा गया है। स्पीड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करके इस दुखद समाचार की जानकारी दी। स्पीड रिकॉर्ड्स परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने अपने परिवार के बेहद प्रिय सदस्य को खो दिया है। सोशल मीडिया पर खबर आते ही फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
दिवित ओलक का जन्म 18 मार्च 2008 को हुआ था और 1 नवंबर 2026 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 18 वर्ष की आयु में उनका निधन परिवार के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। दिवित अपने माता-पिता दिनेश ओलक और बबीता ओलक के बहुत लाडले थे।
परिवार और स्पीड रिकॉर्ड्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिवित ओलक की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास और भोग का कार्यक्रम आज गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच संपन्न होगा।
अंतिम अरदास बाथ कैसल में
अंतिम अरदास का स्थान ‘बाथ कैसल’ , जीटी रोड, जालंधर रखा गया है। ओलक परिवार और स्पीड रिकॉर्ड्स परिवार ने सभी सगे-संबंधियों, दोस्तों और शुभचिंतकों से प्रार्थना में शामिल होने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।