होम अजब गजब पंजाब में 8वीं कक्षा की छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या, इंस्टाग्राम...

पंजाब में 8वीं कक्षा की छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या, इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ आरोपी, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पटियाला से आ रही है। यहां पातड़ा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दूध लेने जा रही एक 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ पहले एक युवक ने बलात्कार किया और फिर उसका कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी इंस्टाग्राम पर लाइव हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक युवती से प्यार करता था। उसने लड़की से प्यार का इजहार किया, मगर युवती ने मना कर दिया। इस बात से आरोपी गुस्सा गया और उसने आज युवती को रास्ते से किडनैप किया। फिर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में हत्या करके भाग गया। कुछ देर बाद इंस्टा पर लाइव होकर उसने हत्या की बात कबूली और खुद को खत्म करने की भी बात कही। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पिछला लेखअमृतसर में बड़ी वारदात, बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को लुटेरों ने गोली मारी, पैसे लूट ले गए, पढ़ें
अगला लेखपल में खत्म हुआ परिवार : कोटकपुरा में बारिश की वजह से घर की छत गिरी, पति-पत्नी और चार साल के बेटे की मौत, पढ़ें