होम latest News कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED की Raid

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED की Raid

0

चंडीगढ़: कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के दौरान वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर ईडी द्वारा छापा मारा गया है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी अभी चल रही है, इस दौरान   किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि साधु सिंह धर्मसोत के साथ ही ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह के घर भी ई.डी. द्वारा छापेमारी की गई है।

Google search engine

पता लगा है कि यह छापेमारी वन विभाग में पेड़ों को कटने से बाद बेचने के आरोप में हुए घोटाले के मामले में की गई है। इस दौरान ई.डी. द्वारा कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए है। बता दें कि इससे पहले भी साधू सिंह धर्मसोत के घर ई.डी. द्वारा छापेमारी की गई थी।

पिछला लेखमणिपुर लिबास में रणदीप हुड्डा ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ लिए सात फेरे
अगला लेखअब आपके फोन पर आएगी किसी भी घटना की महत्वपूर्ण सूचना