होम Crime West Bengal Assembly: पश्चिम बंगाल विधानसभा से सस्पेंड हुए विधायक

West Bengal Assembly: पश्चिम बंगाल विधानसभा से सस्पेंड हुए विधायक

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा से छह बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसमें नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, अग्निमित्र पाल, शंकर घोष, तापसी मंडल, बंकिम घोष और मिहिर गोस्वामी शामिल हैं. अधिकारी ने कहा है कि ये कार्रवाई संदेशखाली हिंसा के खिलाफ बोलने को लेकर हुई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विधायकों का सस्पेंशन विधानसभा के भीतर अनुशासनहीनता और शोर-शराबे भरा व्यवहार करने को लेकर हुआ है.

विधायकों का सस्पेंशन राज्य विधानसभा के नियम 348 के तहत किया गया है. यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री सोवन्देब चट्टोपाध्याय द्वारा पेश किया गया और स्पीकर के जरिए सदन के समक्ष रखा गया. इसके बाद विधायकों के सस्पेंशन का प्रस्ताव पारित हो गया. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक और मंत्री सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि छह बीजेपी विधायकों को निलंबित किया जाना चाहिए. विधायकों को वर्तमान सत्र की बची हुई अवधि से निलंबित किया गया है.

Google search engine
पिछला लेखHaldwani Violence: बनभूलपुरा में 300 परिवारों ने छोड़ा घर
अगला लेखIndore beggar: 45 दिन में ढाई लाख रुपए कमाने वाली महिला भिखारी गिरफ्तार