होम latest News Jalandhar के Model House में सुबह-सुबह मचा हड़कंप ,घरों से बाहर निकले...

Jalandhar के Model House में सुबह-सुबह मचा हड़कंप ,घरों से बाहर निकले लोग, देखें तस्वीरें

0

इस घटना का पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

शहर के मॉडल हाउस में स्थित गणेश मंदिर में गुरुवार देर रात को चोर कैश चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

PunjabKesari

चोरी का पता तब लगा जब पुजारी ने सुबह मंदिर खोला तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और गुल्लक टूटी हुई थी। पुजारी ने शोर मचाकर मोहल्ला वासियों का इकट्ठा कर लिया इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी गई।  चोरी की सूचना मिलने ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Google search engine
PunjabKesari
मंदिर के पुजारी राजमणि झा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे जब मंदिर खोलने के लिए पहुंचे। तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था गुल्लक टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। मूर्तियों पर लगे हार भी बिखरे हुए थे, गुल्लक में से कैश गायब था।पुजारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता लगा की रात को चोर आए थे जो की गुल्लक तोड़कर कैश चोरी कर फरार हो गए हैं।
पिछला लेखपंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा Action, 15 दिन में जमा न हुआ जुर्माना तो
अगला लेखपंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जिलों को मिले नए SSP, Read List