होम latest News नाभा जेल ब्रेक कांड : Most wanted गैंगस्टर को विदेश से ला...

नाभा जेल ब्रेक कांड : Most wanted गैंगस्टर को विदेश से ला रही पंजाब पुलिस

0

नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह उर्फ ​​रोमी को भारत लाया जा रहा है।

 नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह उर्फ ​​रोमी को भारत लाया जा रहा है। हांगकांग से उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम उसे दिल्ली ला रही है। इसे पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि यह नाभा जेल से भागे गैंगस्टरों का सबसे बड़ा मददगार था।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के एआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि उसे भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसपी, 2 डीएसपी समेत 6 सदस्यों की टीम उसे लेने गई है। पंजाब पुलिस उसे हांगकांग से ला रही है। उसके खिलाफ पंजाब में 3 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता है।
नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को 2016 में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब ने इस मामले को केंद्र सरकार के सामने उठाया और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। रमनजीत रोमी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
पंजाब के विभिन्न जिलों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। वह 2016 में नाभा जेल से भागे 6 लोगों में से एक था और मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। वह आईएसआई और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवड्डी सहित अन्य फरार कैदियों के संपर्क में था।
पिछला लेखRailway Naukri: रेलवे ने 1,000 से ज्यादा खाली पदों पर निकाला नोटिफिकेशन, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए डिटेल्स
अगला लेखPunjab: बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल