होम latest News बड़ा रेलवे हादसा! रतलाम के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली –...

बड़ा रेलवे हादसा! रतलाम के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली – मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित

0

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन के अपयार्ड में ईंधन से भरी टैंकर मालगाड़ी बेपटरी हो गई।

यहां पर 2 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए और उसमें से एक पलटी खा गया। इसके साथ ही विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे रतलाम स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है की यह गाड़ी रतलाम से नागदा साइड जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान यात्री ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो गया और कई यात्री ट्रेनें अपने नियमित समय के विपरीत चलने लगी।

PunjabKesari

रेल हादसे की खबर के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया

यह दुर्घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ौदा की ओर से रतलाम स्टेशन होते हुए  नागदा साइड जा रही मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर घटला ब्रिज के आगे अपयार्ड की ओर बेपटरी हो गई। दुर्घटना में दो डिब्बे  पटरी से उतर गए। उस में से एक डिब्बा पलटी भी खा गया। रेलवे के माल गाड़ी के टिकट का डिब्बे में ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) भरा हुआ था। इस हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

PunjabKesari

इधर दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई और रूट सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही डीआरएम रजनीश कुमार व अधिकारी मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल में पहुंचे और व्यवस्थाओ पर नजर बनाए रखी। डीआरएम ने इस हादसे की जांच के भी आदेश दे दिए है। इसके साथ ही दुर्घटना वाले क्षेत्र में लाउडस्पीकर पर ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने का भी अनाउंस किया गया जिससे कोई बड़ा हादसा ना हो सके।

पिछला लेखपंजाब के इस जिले में 5 से अधिक लोगों के इकट्ठ पर पाबंदी, जारी हुए सख्त Order
अगला लेखBlood Donation के मामले में पंजाब टॉप 3 राज्यों में शामिल, मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कही बड़ी बात