होम latest News Punjab में गंजेपन का इलाज करने वाला सैलून Seal, स्वस्थ विभाग ने...

Punjab में गंजेपन का इलाज करने वाला सैलून Seal, स्वस्थ विभाग ने लिया Action

0

दरअसल विभाग को जानकारी मिली थी कि खन्ना में गंजेपन के ईलाज के लिए कैंप लगाया गया है।

लुधियाना के खन्ना में गंजापन दूर करने का दावा करने वाले सैलून को सील कर दिया गया है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के कहने पर स्वस्थ विभाग ने 9xO सैलून को सील किया गया।

दरअसल विभाग को जानकारी मिली थी कि खन्ना में गंजेपन के ईलाज के लिए कैंप लगाया गया है, जिसके बाद तुरंत इस पर एक्शन लिया गया।

आयुर्वेदिक प्रोडक्टस का हुआ प्रयोग 

सेहत अधिकारी डॉ. रमन ने बताया कि संगरूर में हुई घटना में सैलून के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का प्रयोग किया जा रहा था। जब विभाग को खन्ना में ऐसी ही घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने कार्रवाई की। जब सैलून का मालिक या कोई वर्कर सामने आएगा, तब सैलून को खोलकर दवा के सैंपल लिए जाएंगे। तब तक सैलून सील रहेगा।

गंजेपन ईलाज के दौरान आंखों में हुआ था रिएक्शन

बता दें कि बीते दिन ही संगरूर में गंजेपन के ईलाज के लिए कैंप लगाया गया था। इस दौरान लोगों के सिर में दवाई लगाने के साथ ही उनकी आंखों में रिएक्शन हो गया। लोगों की आंखें लाल हो गईं और दर्द होने लगा।

दरअसल दवा को पानी से धोने के 10 मिनट बाद ही आंखों में रिएक्शन होने लगा। जिसके बाद लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया

पिछला लेखSonakshi Sinha ने अपनी चमकती त्वचा का खोला राज, बताया- ऐसे करती हैं दिन की शुरुआत
अगला लेखImtiaz Ali ने बताया, ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म के लिए Diljit Dosanjh को क्यों चुना