होम latest News CIA की बड़ी कार्रवाई, नार्को-तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 10 किलो हेरोइन...

CIA की बड़ी कार्रवाई, नार्को-तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 10 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक नार्को-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

 पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक नार्को-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह मॉड्यूल विदेशी तस्कर जस्सा द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने जस्सा के दो भारतीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
10 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी गुरपदर सिंह और साजन के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
श्री यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी जस्सा पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ एसएसओसी (स्पेशल सेल ऑफ ऑपरेशन), अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज है।फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पीछे के पूरे तस्करी गिरोह की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को नार्को-तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पिछला लेखAmritsar के गांव में मिसाइल का मिला मलबा, इलाके में दहशत
अगला लेखऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, पाकिस्तान से सटे तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ी