होम latest News Ludhiana West के उपचुनाव रोड़ शो के दौरान रवनीत बिट्टू बोले, केंद्र...

Ludhiana West के उपचुनाव रोड़ शो के दौरान रवनीत बिट्टू बोले, केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए वचनबद्ध

0

लुधियाना वैस्ट के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के पक्ष में लोगों से वोट मांगने व कार्यकत्र्ताओं में जोश भरने के लिए

 लुधियाना वैस्ट के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के पक्ष में लोगों से वोट मांगने व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सराभा नगर व किप्स मार्किट में रोड़ शो किया। रोड़ शो के दौरान रवनीत बिट्टू ने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब को विकास के लिए खुले दिल से फंड दिए हैं, जिससे पंजाब में कई विकास कार्य चल रहे हैं।
केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब में हाईवे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, ऐमस, पी.जी.आई. सैटेलाइट के अलावा कई विकास कार्य किए हैं। जिनकी, सूची इतनी लंबी है कि किसी बयान के जरिए बताना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। बिट्टू ने कहा कि लोगों ने बाकी सारी पार्टियों की कार्यशाली देख ली है।
कांग्रेस का भ्रष्टाचार भी देख लिया। लेकिन लोग प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करते हैं। रोड़ शो में जिला भाजपा सचिव सुमित टंडन, जिला भाजयुमो प्रधान रवि बत्र, रूपिंदर गुजराल, गौरव, शिल्पी, अशोक गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब उप प्रधान राशि अग्रवाल, जिला महिला मोर्चा प्रधान शीनू चुघ, सीमा शर्मा, सीमा वर्मा, संतोष विज, अंकित सैनी, नमन बांसल, नवीन सैनी, राजेश राणा, नीतिन बत्र, निखिल बांसल, सचिन मोदगिल, लोकेश आदि मौजूद रहे।
पिछला लेखRaja Warring ने हरपाल चीमा की चुनौती की स्वीकार, कहा- सिर्फ कांग्रेस और अकाली क्यों आप नेताओं का भी होना चाहिए डोप टैस्ट
अगला लेखMS Dhoni को मिला बड़ा सम्मान; ICC Hall of Fame में हुए शामिल, बने भारत के 11वें व्यक्ति