होम latest News उपचुनाव के मद्देनजर Tarn Taran में 9 से 11 नवंबर को शाम...

उपचुनाव के मद्देनजर Tarn Taran में 9 से 11 नवंबर को शाम 6 बजे तक ड्राई डे घोषित

0

विधानसभा क्षेत्र संख्या 021-तरनतारन के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए, आबकारी आयुक्त पंजाब ने पूरे विधानसभा क्षेत्र तरनतारन

विधानसभा क्षेत्र संख्या 021-तरनतारन के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए, आबकारी आयुक्त पंजाब ने पूरे विधानसभा क्षेत्र तरनतारन और उसके आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे वाले निर्वाचन क्षेत्रों में 9 नवंबर को शाम 6 बजे से 11 नवंबर को शाम 6 बजे तक और 14 नवंबर को भी ड्राई डे घोषित किया है। इस बारे जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल ने बताया कि 9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक तरनतारन विस क्षेत्र और उसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के 3 किलोमीटर के दायरे में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन भी तरनतारन विस क्षेत्र और उसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के 3 किलोमीटर के दायरे में ड्राई डे रहेगा। यह आदेश समय की नजाकत को देखते हुए एकतरफा तौर पर आम जनता को संबोधित करते हुए जारी किया गया है।
पिछला लेखPunjab Weather: Punjab में नहीं चलेगी अभी शीतलहर, प्रदूषण में आई मामूली गिरावट
अगला लेखमोरिंडा में स्कूल ऑफ एमिनेंस के छात्रों से मिले CM मान , बोले – युवाओं को नौकरी मांगने नहीं, देने में सक्षम बनाएंगे