होम latest News कुछ ही देर में अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे CM Bhagwant Mann ,...

कुछ ही देर में अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे CM Bhagwant Mann , मोगा रैली में शामिल होने को लेकर किया ट्वीट

0

CM भगवंत मान की कल संगरूर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कल संगरूर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनका पूरा चेक-अप किया। उन्हें थकान की शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कराया गया था। आज उनकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वह मोगा रैली में शामिल होंगे, जिसका मतलब है कि वह अब ठीक हैं।
आज की मोगा रैली में होंगे शामिल
मोगा में होने वाली रैली को लेकर जो प्रोग्राम शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल चीमा और हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह रैली को एड्रेस करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
संगरूर दौरे के बाद बिगड़ी तबीयत
रविवार को मुख्यमंत्री संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा और हवन के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेना था, लेकिन अस्वस्थ महसूस करने पर उनका फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया।
पिछला लेखPunjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश के आसार; फरवरी में पहली बार तापमान 29°C
अगला लेखलगने जा रहा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं