होम latest News Blinkit बेच रहा था ऐसा सामान कि Police ने कर दिया केस,...

Blinkit बेच रहा था ऐसा सामान कि Police ने कर दिया केस, मर्डर से जुड़ा है मामला

0

दिल्ली पुलिस ने शहर के कई Blinkit स्टोर पर छापेमारी की और रेड के दौरान करीब 50 अवैध चाकू बरामद किए हैं.

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गया है. दिल्ली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 अवैध बटनदार चाकू बरामद किए हैं और FIR दर्ज की है. यह कदम ख्याला इलाके में हुए दो अलग-अलग मर्डर मामलों की जांच के बाद उठाया गया है. पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit ही से खरीदे गए थे. इसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर प्लेटफॉर्म से चाकू मंगाया, जो कानूनन प्रतिबंधित हैं. दिल्ली पुलिस ने ब्लिंकिट को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. ब्लिंकिट के अलावा अन्य ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी अब दिल्ली पुलिस के रेडार पर आ गए हैं.

स्टिंग में साबित हुई अवैध बिक्री

दिल्ली के ख्याला इलाके में दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit से खरीदे गए थे. इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर प्लेटफॉर्म से बटनदार चाकू ऑर्डर किया.
मंगवाए गए चाकू की जांच में पाया गया कि उसकी लंबाई और चौड़ाई सरकार द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक थी. कानून के तहत बटन दबाकर खुलने वाले चाकू प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं और उनकी बिक्री अपराध मानी जाती है. इस पुष्टि के बाद पुलिस ने ब्लिंकिट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी.

50 चाकू जब्त. अन्य ऑनलाइन ऐप भी रडार पर

कार्रवाई के तहत दिल्ली पुलिस ने शहर के कई Blinkit स्टोर पर छापेमारी की. रेड के दौरान करीब 50 अवैध चाकू बरामद किए गए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये चाकू किस सप्लायर के जरिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और बिक्री की निगरानी कैसे की जा रही थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ Blinkit ही नहीं बल्कि कुछ अन्य ऑनलाइन एप भी जांच के दायरे में हैं. उन्हें भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. यह मामला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाले सामान की निगरानी और जवाबदेही को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.
पिछला लेखSidhu Moosewala’ के घर रेकी का आरोपी बॉबी कबूतर गिरफ्तार, हाशिम बाबा-लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार
अगला लेखPunjab आएंगे RSS chief Mohan Bhagwat , दो दिवसीय दौरे का Schedule किया जारी