होम latest News Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबी: नालागढ़ IED ब्लास्ट मामले में 2...

Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबी: नालागढ़ IED ब्लास्ट मामले में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

बता दें कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और काउंटर इंटेलिजेंस, एसएएस नगर की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में 1 जनवरी 2026 को हुए IED (RDX) विस्फोट मामले में शामिल दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की।
आरोपियों की पहचान और बरामदगी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एसबीएस नगर निवासी महावीर काका और मनप्रीत मणि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के पास से .9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े विदेशी मास्टरमाइंड्स के निर्देश पर काम कर रहे थे।
विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे संचालकों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। आरोपियों को गोपी नवाशहरिया और जस्सी कुलम नामक विदेश में सक्रिय हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। इन्हीं के कहने पर आरोपियों ने IED (RDX) और हैंड ग्रेनेड की खेप खरीदी थी। इसी खेप में से एक IED का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में विस्फोट के लिए किया गया।
पहले ही पकड़े जा चुके हैं छह सहयोगी
पंजाब पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े छह अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ये आरोपी आतंकी हथियारों और विस्फोटक सामग्री को उठाने और आगे पहुंचाने का काम करते थे। ताजा गिरफ्तारी के साथ ही पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने का दावा किया गया है।
राज्य में शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में आतंकवादी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और प्रदेश में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।.
पिछला लेखपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक: महंगी शराब पर आज फैसला, नई एक्साइज पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी
अगला लेखGold Silver Price Today: होली से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी! जानें आज के Latest Price